फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क मिले दूल्हे राजा, वसूला एक हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। जिले में बिना मास्क दुल्हन पर जुर्माने के अगले ही दिन सोमवार को मास्क न लगाने पर दूल्हे पर जुर्माने का मामला सामने आया है। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी करने पर बिना मास्क मिले दूल्हे से एक हजार का जुर्माना वसूला है। चालान अदा करने के बाद ही दूल्हे राजा गंतव्य के लिए रवाना हो सके। यह वाक्या मिलक शहर के पटवाई रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग दौरान पेश आया।
विज्ञापन

नगर के पटवाई रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर रविवार रात तहसीलदार अशोक कुमार सिंह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए टीम के साथ निकले थे। इस बीच गुलाबों से सजी लाल रंग की कार आकर रुकी। तहसीलदार ने कार की चेकिंग कराई। चेकिंग के दौरान दूल्हा कार में बिना मास्क बैठे हुए था। कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर तहसीलदार ने दूल्हे का एक हजार का चालान काट दिया। जुर्माना अदायगी पर ही दूल्हा बारात लेकर आगे रवाना हो सका। बता दें कि धमोर में रविवार को मास्क की अनदेखी एक दुल्हन को भारी पड़ गई थी। मिलक तहसीलदार अशोक कुमार ने बिलासपुर रोड पर बिना मास्क वाली दुल्हन पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। साथ बैठे दूल्हे ने जुर्माने की राशि अदा की थी। इसके बाद ही नवविवाहित जोड़ा आगे बढ़ा था।
इसके अलावा रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोहल्ला पीला तालाब में राहत क्लाथ स्टोर के संचालक आमिर को बिना मास्क के पकड़ था। उनसे भी 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें