फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी सी जो पी...दूल्हे ने ट्रेन में कर दी नई नवेली दुल्हन से अश्लील हरकत, लखनऊ स्टेशन पर उतरकर मायके पहुंची

Thu, 14 Sep 2023 06:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर निवासी व्यक्ति की दूसरी शादी बिहार की युवती से हुई थी। उसे लेकर वह ट्रेन से आ रहा था। आरोप है कि दुल्हे ने दुल्हन से ट्रेन में ही छेड़खानी कर दी। इससे नाराज होकर दुल्हन लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ही उतर गई। अब दुल्हा शादी करवाने वालों से खर्च हुए पैसे मांग रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।  
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर से शादी कर ट्रेन से आ रहे युवक ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इससे परेशान दुल्हन लखनऊ स्टेशन पर उतर गई और वापस भागलपुर जा पहुंची। अब युवक शादी में बिचौलिया बनी बहनों के साथ मारपीट कर उनसे खर्च हुए 40 हजार रुपये मांग रहा है। बहनों ने रामपुर पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


मामला मसवासी के मोहल्ला भूवरा का है। बताते हैं कि यहां निवासी एक व्यक्ति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। बच्चों की परवरिश और अकेलापन दूर करने के लिए उसने दूसरी शादी करने का मन बनाया। मोहल्ले में ही बिहार के भागलपुर जनपद की दो सगी बहनें ब्याही हैं।

लगभग दो माह पहले व्यक्ति ने मोहल्ले के होने के नाते बहनों से शादी कराने के लिए कहा। इनमें से पूनम ने बात आगे बढ़ाते हुए भागलपुर के गांव सबौर निवासी एक युवती से बात चलाई। दो माह पहले पूनम और उसकी बहन व्यक्ति की शादी कराने के लिए उसको भागलपुर लेकर पहुंची।
विज्ञापन


वहां एक युवती से हिंदू रीति-रिवाज के शादी करा दी गई। शादी की रस्म के बाद दुल्हन को विदा कराकर ट्रेन से आने लगे। आरोप है कि व्यक्ति ने ट्रेन में शराब पी। जब नशा बढ़ा तो उसने दुल्हन के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। रास्ते भर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।

बताते हैं कि लखनऊ आकर जब ट्रेन रुकी तो दुल्हन बहाना बनाकर उतर गई और वह दूसरी ट्रेन से वापस भागलपुर लौट गई। बिचौलिया बनी सगी बहनों का कहना है कि व्यक्ति अब उनके ऊपर दबाव बना रहा है कि शादी में खर्च हुए 40 हजार रुपये वापस कराएं या फिर दोनों बहने उसके साथ रहें।

बिचौलिया बहनों का आरोप है कि दो माह से युवक ने उनका जीना दूभर कर दिया है। कई बार जोर जबरदस्ती कर उनके कपड़े फाड़ चुका है। बुधवार की शाम उनके साथ गाली- गलौज की गई और पीटा गया। इसके चलते दोनों बहनें मसवासी चौकी पहुंच गईं।

यहां उन्होंने आपबीती सुनाई और तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें