फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पाटबंगला में 5.42 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में चिट्टे का कारोबार थमने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। न्यायालय से कड़ी कार्रवाई होने के बाद भी चिट्टा तस्करों के हौसले बुलंद हैं। वहीं शहर में लगातार पैर पसार रहा चिट्टा समाज के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बुधवार देर शाम को भी पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शहर के साथ सटे पाटबंगला में 5.42 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी यशपाल पुलिस की टीम के साथ पाटबंगला और नए बस अड्डा की ओर गश्त कर रहे थे। वाहनों की नियमित जांच के पाटबंगला में पुलिस ने कार को तलाशी के लिए रोका। इसमें तीन युवक सवार थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान आशीष निवासी डकोलढ़, विनय निवासी बायल तहसील निरमंड, जिला कुल्लू और साहिल निवासी कोशग के कब्जे से 5.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने बताया कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से नशे के खात्मे के लिए एकजुट होकर आगे आने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें