मतदाताओं को रिझाने के लिए दो प्रत्याशियों ने साड़ी और मिठाई बांट दी। मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के तुरखेड़ा और लश्करगंज गांव में इन दिनों चुनाव चल रहा है। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी वोटरों को रिझा रहे हैं।
तुरखेड़ा और लश्करगंज गांव के दो प्रत्याशियों ने साड़ी व मिठाई बांट दी और वोटरों को अपने हक में करने की कोशिश की जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने गांव में दबिश दी। इस दौरान एसएसआई देशपाल सिंह ने मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई गई।
शिकायत सही मिलने पर तुरखेड़ा निवासी दंगल सिंह व लश्करगंज गांव के नोनी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ब्लाक में वोटर लिस्ट न मिलने पर प्रधान और सदस्य पद के उम्मीदवारों ने हंगामा शुरू कर दिया।
काफी देर तक हंगामा किया। प्रत्याशियों का हंगामा होते एडीओ पंचायत ने मंगलवार तक नई वोटर लिस्ट देने की बात कही, जिसके बाद मामला शांत हुआ। हंगामा करने वालों में पुष्पेंद्र कुमार, नरेश कुमार, कल्लू, सोमपाल, जगदीश, प्रमोद, जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।