फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार सामग्री की दुकानों पर छापा, आठ हिरासत में

Mon, 23 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने सोमवार को आचार संहिता का उल्लंघन कर बेची जा रही चुनाव प्रचार सामग्री की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने दो दुकानों को सील कर दिया। वहीं, आठ दुकानदारों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। एसडीएम के छापेमारी में कई दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने कई दुकानदारों को पकड़ कर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



एसडीएम ने प्रिंटिंग प्रेस वाली दो दुकानों को सील कर दिया। साथ ही चुनाव प्रचार सामग्री को कब्जे में ले लिया। वहीं, उन्होंने आठ दुकानदारों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि कब्जे में ली गई चुनाव प्रचार सामग्री आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करके बेची जा रही थी।


इससे छापेमारी की गई। उनका कहना है कि चुनाव प्रचार सामग्री पर मुद्रक, प्रकाशक और प्रत्याशी का नाम नहीं है। प्रकाशित सामग्री की संख्या और अन्य कोई विवरण नहीं है। चुनाव में उम्मीदवार की खर्च करने का कोई ब्योरा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें