फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली का पुतला फूंक जताया विरोध

Sun, 13 Mar 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
विज्ञापन
जेटली का पुतला फूंक जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफ एसोसिएशन की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। व्यापारियों ने केंद्रीय वित्तमंत्री के पुतले की शवयात्रा निकालकर नगर में घुमाई। बाद में उन्होंने हाईवे जामकर पुतले की अर्थी फूंक दी। नगर के सर्राफ पुरानी तहसील रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने के बाद उनके पुतले की अर्थी की शवयात्रा निकाली।  
विज्ञापन
इसे पूरे नगर में घुमाने के बाद हाईवे पर फूंकने का निर्णय लिया गया। इसके बाद कारोबारी केंद्रीय वित्तमंत्री के पुतले की अर्थी लेकर पुरानी तहसील रोड, मठखेड़ा रोड, शिवबाग मंडी, डाकखाना रोड, रामपुर रोड से होते हुए नैनीताल हाईवे स्थित मुख्य चौराहे के पास एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन के साथ ही हाईवे जाम कर पुतले की अर्थी को फूंक दिया। इस दौरान अध्यक्ष कमल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, गगन अग्रवाल, घननूमल बंसल, हरबंश तनेजा, सतेंद्र जैन, सुदर्शन मदान, हाफिज ताहिर, मनीश चौहान, अमित रस्तोगी, प्रदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, अकिंत जैन, हरदेव रस्तोगी, अमरीश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें