ज्वैलरी पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल सोमवार को 13वें दिन भी जारी रही। सोमवार को भी सर्राफा बाजार की सभी दुकानें बंद रही। मीटिंग में व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया। व्यापारियों ने इसे काला कानून बताकर पुतला तैयार कर उसे फांसी पर लटकाया। सोमवार को भी शहर की सभी सर्राफा दुकानें बंद रहीं।
सर्राफा बाजार में व्यापारियों ने मीटिंग की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि हर जिले से सांसद के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन इसका कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला है। व्यापारियों ने सांसदों के रवैये को लेकर भी विरोध जताया। इसके बाद व्यापारियों ने काले कानून का पुतला तैयार कर उसको फांसी के फंदे पर लटकाया। पुतले को आग के हवाले कर दिया।
व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना भी की। इस मौके पर संजय पाठक, सुभाष अग्रवाल, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र रस्तोगी, विवेक अग्रवाल, दिलीप रस्तोगी, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, आसिफ खान, आरिफ खान, इमरान मियां, खोकन बंगाली, राजकुमार मराठा, कपिल शर्मा, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र रस्तोगी व राकेश मिश्रा सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।
ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को चादर और बेडशीट बेचकर अपना विरोध जताया। कमेट के अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने व्यापारियों से बड़ी संख्या में 17 मार्च को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। व्यापारियों ने तय किया कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में वो मंगलवार को अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर दिलीप गोयल, राम किशन गुप्ता, राजीव लोचन, मनोज रस्तोगी, महेश रस्तोगी, निमिष रस्तोगी, उमेश रस्तोगी, संजय रहे। बिलासपुर में सर्राफ एसोसिएशन ने सोमवार को केंद्रीय वित्तमंत्री के पुतले का तीन दिन पहले किए गए अंतिम संस्कार का तीजा मनाया। कमल अग्रवाल, गगन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, हरदेव रस्तोगी, मनीश थे।