फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: घर से भागी प्रेमिका, 24 घंटे बाद प्रेमी को ही बताया अपहरणकर्ता, युवक के खिलाफ तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 10 Apr 2022 03:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर) 

सार

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि युवती ने तहरीर देकर युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक और युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गए। 24 घंटे बाद ही प्रेमी से मोहभंग होने के बाद युवती घर वापस आ गई और युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती ने परिजनों के साथ अजीमनगर थाने पहुंचकर उसके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। इस दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका से कई वादे किए। गुरुवार को दोनों घर से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। इस दौरान दोनों के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों की तलाश में जुट गए।  लेकिन, दोनों का कुछ पता नहीं चला सका।

इस बीच शुक्रवार रात को युवती प्रेमी से मोहभंग होने के बाद अचानक घर वापस आ गई और युवक पर झांसा देकर ले जाने का आरोप लगाने लगी। बाद में युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें