पशुओं के अवैध कटान के िलए कुख्यात इलाका घेर मर्दान खां में गोवंशीय पशु लाए जाने की सूचना पर सीओ सिटी व तीन थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला पुलिस लौट आई।
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद अवैध रूप से चलने वाले बूचड़खानों को बंद कराने के आदेश हुए हैं। उसके बाद से पुलिस रोजाना छापामारी कर रही हैैै। लेकिन पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लग रहा है। गुरुवार दोपहर पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि घेर मर्दान खां में गोवंशीय पशु उतारे जा रहे हैं। उसके बाद सीओ सिटी दिनेश कुमार शुक्ला तीन थानों की फोर्स मौके पर लेकर पहुंच गए।
देखते ही देेखते घेर मर्दान खां छावनी में तब्दील हो गया। वहां पर रहने वाले लोग दहशत में आ गए। उसके बाद पुलिस ने वहां पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने काफी समय तक हर गली को खंगाला। लेकिन पुलिस को वहां से कुछ हाथ नहीं लगा। उसके बाद पुलिस ने कई घरों पर वारंटी को पकड़ने के लिए दबिश दी। लेकिन पुलिस उनको भी नहीं पकड़ सकी। बाद में पुलिस खाली हाथ लौट आई। घेर मर्दान खां में हुई पुलिस की छापामारी से लोग दहशत में आ गए। अपने घरों में बंद हो गए। गुुुरुवार दोपहर को घेर मर्दान खां में तीनों थानों की फोर्स ने छापामारी की। इस दौरान मोहल्ले के लोग इतनी फोर्स को देखकर घबरा गए। मौका पाकर अपने अपने घरों में डुबक गए। पुलिस के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।