फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में मुकरी पीड़िता, कहा मेरे साथ कोई घटना नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर के ईंट-भट्ठे पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पीड़ित ने कोर्ट में स्वीकार किया कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने किसी के बहकावे में आकर रिपोर्ट लिखा दी थी। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता के मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले की विवेचना जारी है और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर रहने वाले मजदूर परिवार ने आरोप लगाया था कि 13 जनवरी की उसकी झोपड़ी में तीन युवक घुस आए थे। तीनों युवकों ने नाबालिग किशोरी के पिता के हाथ-पैर बांधकर उनके ऊपर रजाई डाल दी और तमंचे के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में किशोरी के परिजन 14 जनवरी को शहजादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस की ओर से कहा गया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसके बाद 16 जनवरी को पीड़ित परिवार एसपी से मिलने रामपुर आया था लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने शाहबाद तहसील जाकर एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद महिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम मिलक) ने पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। शाहबाद एसडीएम और महिला मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने शहजादनगर थाने की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने पीड़िता का महिला जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया था। इसके बाद गुरुवार को कोर्ट में पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराए गए थे।
शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एएसपी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि शहजादनगर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दर्ज हुए मुकदमे में पीड़िता कोर्ट में अपने बयान से मुकर गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता नेे कोर्ट में कहा है कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उसके पिता ने किसी के बहकावे में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने की कार्रवाई किए जाने के सवाल पर एएसपी ने कहा कि अभी मुकदमे की जांच जारी है। अभी सभी तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें