कार में लिफ्ट देकर बाजपुर की महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर झोलाछाप और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी मुरादाबाद के कटघर का रहने वाला है।
उत्तराखंड के बाजपुर के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि मुरादाबाद के कटघर निवासी झोलाछाप भूरे खां के यहां पर काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। अगस्त में महिला उसके यहां पर दवा लेने गई थी। बाजपुर छोड़ने की बात कहकर आरोपी ने उसको अपनी कार बैठा लिया।
गंज थाना क्षेत्र के जौहर पुलिया के पास आरोपी के कहने के चालक ने एक सुनसान जगह पर कार को रोक लिया। महिला से बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद आरोपी लोग महिला को वहीं पर छोड़कर चले गए। महिला गंज थाने पहुंच गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने कोर्ट की शरण ली। इस आधार पर गंज पुलिस ने झोलाछाप भूरे खां और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।