फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी माल का रास्ता बनाने को फिर गरजी जेसीबी

Sun, 02 Oct 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को तोपखाना गेट के पास दुकानें तोड़ती जेसीबी। वहीं दुकानों से खुद ही सामान निकालते कर्मचारी।  
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के गांधी माल को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए आठ दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में शनिवार को नाकेबंदी कर आठ दुकानों पर जेसीबी चलवाई गई। हालांकि इस दौरान किसी ने कोई विरोध नहीं किया। कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की तो फोर्स देखकर सहम गए है। क्योंकि भारी तादाद में लगी पुलिस ने सभी रास्ते बंद करके तड़के यह कार्रवाई की। 

तोपखाना रोड पर गांधी माल बनकर तैयार है। गांधी माल के बराबर में एक ओर वाल्मीकि बस्ती है, जबकि दूसरी ओर दुकानें हैं। वाल्मीकि बस्ती से अतिक्रमण हटाने का काम कराया जा चुका है, जबकि दूसरी साइड में स्थित दुकानों से अतिक्रमण हटना था। नगर पालिका और प्रशासनिक अमले ने मिलकर शनिवार को इस काम को भी अंजाम दे दिया। शनिवार को प्रशासनिक अफसरों की टीम पुलिस और नगर पालिका के अफसरों को साथ लेकर तोपखाना रोड स्थित गांधी माल के पास पहुंच गई, जहां पर अफसरों की मौजूदगी में दुकानों पर जेसीबी गरजनी शुरू हो गए। 
विज्ञापन


एक-एक कर दुकानों पर जेसीबी गरजती रही। कुछ दुकानदारों को तो दुकान से सामान निकालने तक मौका नहीं मिल सका। सुबह के वक्त हुई कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश जरूर की, लेकिन भारी पुलिस बल को देखकर किसी के विरोध की हिम्मत नहीं हो सकी। लिहाजा करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाने का काम पूरा करा लिया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन गर्बियाल, एएसपी तारिक मोहम्मद, तहसीलदार अमित भारतीय के साथ ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार भी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का काम कियागया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें