फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुई दोस्ती, तो मुंबई से बिजारखाता पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर हुई दोस्ती तो मुंबई से बिजारखाता पहुंची युवती
विज्ञापन

मसवासी (रामपुर)। मुंबई की एक युवती की फेसबुक के जरिये क्षेत्र के एक युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद युवती बिजारखाता आ गई। उन्होंने प्रेमी के यहां डेरा डाल दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और प्रेमी के घर ठहरा दिया।
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती के बाद मुंबई के अंधेरी पश्चिम से युवती दो दिन पूर्व उत्तराखंड के बाजपुर शहर में पहुंच गई। यहां युवती ने एक होटल में कमरा लिया और प्रेमी को भी अपने साथ ठहरा लिया। दो दिन रहने के बाद प्रेमी युवती को झांसा देकर अपने गांव बिजारखाता लेकर पहुंच गया। युवती होटल में अकेली ठहरी रही। 24 घंटे के बाद प्रेमी के न पहुंचने पर उसके फरार होने की शंका हुई। उसने होटल में कमरे में रखे अपने सामान को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया और प्रेमी के गांव पहुंच गई। युवती ने गांव पहुंचकर प्रेमी का पता बताया, जिससे गांव के तमाम युवकों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी, तो डायल 112 मौके पर पहुंची और युवती को प्रेमी के घर पहुंचा दिया। युवती को देखकर प्रेमी के परिजन में हड़कंप मच गया और गांव के लोगों की भीड़ भी उसके घर जमा हो गई। युवती को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह निकाह की जिद पर अड़ी रही। रविवार की शाम को भी युवती को मनाने की कोशिश की गईं और उसे बहला-फुसलाकर मुंबई भेजने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन वह वापस होने के लिए राजी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें