फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करके पांच लाख हड़पे

Sat, 02 Jul 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला /ब्यूरो रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्लाट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। बैनामा से इंकार करने और रुपये वापस न करने पर पीड़ित ने शिकायत की जिस पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

स्वार थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी यामीन का कहना है कि कुछ समय पहले गंज थाना क्षेत्र के डूगंरपुर निवासी महिला शमीना से एक प्लाट बेचने के का सौदा हुआ था। पीड़ित ने आरोपी को बयाना के तौर पर पांच लाख दे दिए थे, लेेकिन महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर उस प्लाट को किसी और को बेच दिया। मामले की जानकारी होने पीड़ित अपने  रुपये लेने के लिए उसके घर पर पहुंच गया था, लेकिन आरोपी लोगों ने उसको चेक देकर वहां से चलता कर दिया।
विज्ञापन


बाद में जब उसने उन चेकों को बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गए। वह रुपये मांगने शमीना के घर पहुंचा तो उसे गाली-गलौज कर भगा दिया। उसने थाने में शिकायत की, लेेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर गंज पुलिस ने मां बेटे सहित पांच लोगों  के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर  ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें