फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िवदेश में नौकरी िदलाने के नाम पर रामपुर-सैदनगर के युवकों से ठगी

Sun, 14 May 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विदेशी कंपनी में कुक के पद पर भर्ती करने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।      

सिविल लाइंस  थाना क्षेत्र के रफत कालोनी  निवासी  गिरीश का  कहना है कि  वह साईन्टीफीक एक्सपीटीशन अन्टार्कटीका  भारती स्टेशन में   कुक के पद पर भी कार्य कर चुका है।  वहां वापस  आने  के बाद उसने आन  लाइन जाब देखी थी।   जहां   मेल आईडी पर उसको एक फार्म भरने के लिए मैसेज आया था। उसके बाद  नौ मार्च को  मेल पर मैसेज आया कि उसका  मैनेजमेंट के द्वारा  सलेक्शन  हो गया है। उसके बाद मेरे पास आफर लेटर भी   आ गया।

 बाद में डेविड विलियम्स ने  उसको  42 हजार रुपये खाते में डालने को कहा। उसके बाद वीजा के लिए एक फार्म  दिया गया। जिसकी फीस 42 हजार  रुपये जमा करवा लिए गए। इस तरह से साढ़े तीन लाख रुपये ले चुके है।  उसके बाद भी  नब्बे हजार रुपये और मांग रहे हैं। इतने  की धोखाधड़ी  होने  के बाद उसने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस  ने  रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने  इस पत्र को दिल्ली भेजकर  सीबीआई से भी जांच करने की मांग की है। उधर, कोतवाली  थाना के चादर वाला  बाग निवासी  रियासत अली का कहना है  कि  उसने स्वार के  रहने वाले शादात को करीब एक साल पहले डेढ़ लाख रुपये उधार दिए  थे। काफी समय बीत जाने के बाद जब आरोपी ने उसके रुपये  नहीं दिए,तो फोन पर संपर्क साधा। लेकिन आरोपी ने उसको  रुपये  देने से मना कर  दिया। बाद में  उसने एसपी से मुलाकात की।  एसपी के  आदेश पर पुलिस   ने आरोपी के खिलाफ  रिपोर्ट  दर्ज कर ली है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें