मिलावटी खाद्य पदार्थों का सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी : फोटो विभाग
- फोटो : kathua
रामपुर। चैत्र नवरात्र के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के मद्देनजर पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को भी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। पुराना गंज स्थित प्रमोद गुप्ता के प्रतिष्ठान से सेंधा नमक का एक नमूना, नसरूल्ला बाजार में अमानत की दुकान के स्वामी उस्मान के यहां बंगाली मिठाई का एक नमूना लिया गया है। सप्ताहिक बाजार नूरपुर टांडा स्थित महेंद्र सिंह एवं आकिल के यहां से साबुत हल्दी का भी एक-एक नमूना लिया गया है। इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल चार नमूने संग्रहीत कर उनमें गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट की प्रकृति के अनुरूप संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।