फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मारपीट में चार लोग घायल, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Apr 2026 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। गांव पिपलिया महतो में सोमवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि वह स्कूटी से खेत जा रहे थे, तभी रंजीत सिंह ने बाइक से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध पर हरजीत सिंह, मनिकरन सिंह और रणजीत सिंह ने भी आकर तमंचे की बट से मुंह में मारकर मारपीट की। दूसरे पक्ष के रणजीत सिंह ने भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें