फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कॉलेज की बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती सहित चार घायल

Fri, 04 Apr 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर एक कॉलेज बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइ सवार दंपती व उनके दो पुत्र घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भोट थाने के किशनपुर पनचक्की गांव निवासी रामगोपाल (35) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में फैक्टरी में काम करते हैं। अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक द्वारा पटवाई के जौलपुर गांव जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी राजवती (32) और दो पुत्र सुमित (10) व प्रिंस (8) भी बैठे थे।
नेशनल हाईवे पर नवीन मंडी के पास सामने से आ रही कॉलेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक अपनी बस छोड़कर भाग गया। मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहां से गंभीर घायल दंपती को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें