फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: देवीपुरा पथराव मामले में चार और लोग गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने देवीपुरा गांव में रास्ते पर ब्रेकर बनाने को लेकर मारपीट और पथराव के मामले में वांछित चल रहे चार लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि गांव निवासी दीनदयाल सैनी, अमित कुमार, भूपाल और वीर सिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये सभी मामले में वांछित चल रहे थे।
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने 18 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर पथराव और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें से 11 लोगों को पुलिस पहले ही शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देवीपुरा गांव में मंदिर के पास सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर सोमवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया। इसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और तीन पुलिसकर्मियों समेत 11 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें