फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक ही बाइक पर सवार थे चार नाबालिग भाई, दो की माैत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर शनिवार शाम एक ही बाइक पर सवार चार किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो सगे भाई विशाल (15) और निहाल (12) की मौत हो गई, जबकि दोनों चचेरे भाई सिद्धार्थ और सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि दोनों घायल भाइयों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम पांच बजे मुरादाबाद-बरेली हाईवे स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास रिलायंस पंप के सामने पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार चारों नाबालिग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीर जमा हो गए। उनकी सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया।
हादसे में घायल क्रमचा निवासी 14 वर्षीय सिद्धार्थ ने बताया कि वह अपने जुड़वा 14 वर्षीय भाई सौरभ, नोएडा निवासी अपने चचेरे भाई 15 वर्षीय विशाल और 12 वर्षीय चचेरे भाई निहाल के साथ बाइक से मिलक आ रहे थे। अचानक पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके चचेरे भाई विशाल और निहाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक विशाल व उसके भाई निहाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अन्य दोनों नाबालिगों को जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक विशाल और उसका भाई निहाल दोनों नोएडा के सेक्टर 50 में रहते थे और वहीं पढ़ाई करते थे। विशाल 9वीं कक्षा में था और निहाल छठी कक्षा में पढ़ता था। उनके पिता विजयपाल दिल्ली में एक निजी कंपनी में नाैकरी करते हैं। वहीं हादसे में घायल क्रमचा निवासी सौरभ और सिद्धार्थ गांव में ही रहते हैं और पढ़ाई करते हैं।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई, दो घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शादी के लिए कपड़े लेने रामपुर आए थे किशोर
क्रमचा गांव में परिवार में एक शादी समारोह है, जिसके लिए दोनों भाई विशाल और निहाल नोएडा से गांव आए थे। शनिवार दोपहर को वह रामपुर बाइक से शादी के लिए खरीदारी करने आए थे। लौटते समय ये दर्दनाक हादसा हो गया, जिसके बाद परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया।


नाबालिगों के हाथ में थमा दी बाइक
चारों किशोरों के हाथों में बाइक थमा दी गई, बड़ी लापरवाही के कारण दो सगे भाई मौत के काल के गाल में समा गए। किशोरों के हाथ में बाइक देने के साथ चार सवारी होना भी बड़ी लापरवाही थी। बाइक सवार चारों किशोर नासमझ थे, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की जुबान पर यही था कि किशोरों को बाइक नहीं देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें