फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में दो सड़क हादसों में चार लोग घायल, दो रेफर

Tue, 22 Sep 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मंगलवार को क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव में हुआ, जहां सुबह नौ बजे सड़क पार कर रही जमुना देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हुईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा भोट थाना क्षेत्र के मनकरा गांव के पास हुआ, जहां रुद्रपुर निवासी सुहेल अपनी मां जाहिदा बेगम और बहन निशा के साथ बाइक से रामपुर जा रहा था। वाहन से बचने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। जाहिदा बेगम और निशा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस को दोनों घटनाओं की कोई तहरीर नहीं मिली है, और सीओ हर्षिता सिंह को मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें