रामपुर-बरेली रोड पर पनवड़िया रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर पर गाडर डालने का काम गुरुवार को पूरा कर लिया गया। इसके लिए करीब चार घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा ,जिससे बढ़े और बच्चे दोनों ही जाम के झाम में फंसे रहे।इस बार भी बिना पूर्व सूचना के ओवरब्रिज का काम शुरू होने से सुबह से ही यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
रामपुर-बरेली रोड पर पनवड़िया रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जा रहा है। फ्लाई ओवर का निर्माण तेजी से कराने को एनएचआई और रेलवे ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं। रेलवे की ओर से पनवड़िया रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर के लिए लोहे के गाडर डालने का काम कराया जा रहा है। गुरुवार को क्रासिंग के ऊपर लोहे के गाडर को रखे जाने का काम कराया गया। आखिरी वक्त में गाडर रखे जाने का काम कराया गया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह करीब दस बजे से ही रूट को डायवर्ट कर वाहनों को बाईपास के लिए मोड़ दिया गया। दोपहर करीब 11 बजे संपर्क क्रांति के पास होने के बाद रेलवे क्रासिंग को भी बंद कर दिया गया और फिर मशीनों के जरिए लोहे के भारी गाडर को पिलर पर रखा गया।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार गाडर को रख दिया गया। इस दौरान बच्चों से लेकर बढ़ों तक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे कई घंटे तक जाम में फंसे रहे,जिसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिना सूचना के कई घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा,जिसकी वजह से आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब गाडर डाले जाने का काम पूरा कर लिया गया है।