फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बैंडकर्मी के सिर और चेहरे पर किए थे चार वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sat, 19 Apr 2025 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में उत्तराखंड के बैंडकर्मी नासिर के सिर और चेहरे पर हत्यारोपी ने ईंट से दो-दो वार किए थे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


यह वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बंद पड़ी रजा टैक्स टाइल्स कॉलोनी में स्थित फैक्ट्री के खंडहरनुमा दफ्तर में शुक्रवार की रात में हुई थी है। उत्तराखंड के बाजपुर थाना क्षेत्र के किलाखेड़ा गांव निवासी नसीर अहमद (40) ज्वाला नगर में नई बस्ती निवासी आरिफ के बैंडबाजा पार्टी में बैंड बजाने का काम करता था। नासिर फिलहाल नई बस्ती में आरिफ के साथ ही रहता था। पुलिस के मुताबिक, नसीर बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11 बजे नई बस्ती जा रहा था। रास्ते में टैक्सटाइल्स कॉलोनी में स्थित खंडहरनुमा दफ्तर में शौच के लिए गया था। यहां पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक छुपा हुआ बैठा था। अचानक उसने नासिर को पकड़कर उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए थे। जिससे नसीर लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया था और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला मृतक के बेटे अनस की ओर से दर्ज कराया गया है। पकड़े गए आरोपी बिहार के छपरा जिले के खैरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी मनीष कुमार कुशवाहा को जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है,जिसमें ईंट के दो हमले सिर पर जबकि दो बार हमले चेहरे पर होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें