फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फरार, नौकर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 06 Feb 2025 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लेखपाल से मारपीट के आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह दीदार उर्फ साबी को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के नौकर पलविंदर सिंह ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन

विवेचक दरोगा अमित कुमार ने बताया कि दोनों नामजद आरोपी बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के गोकुलनगरी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के नौकर ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। लेकिन, उज्जवल सिंह दीदार उर्फ साबी अभी तक फरार ही है। इसकी तलाश में पुलिस की टीमें उतराखंड के हल्द्धानी, देहरादून, सितारगंज और दिल्ली महानगर में संदिग्ध स्थलों पर दबिश दे रही हैं। मंगलवार रात में भी पुलिस की कई टीमों ने सूचना मिलने पर उज्जवल सिंह दीदार के पैतृक आवास गोकुलनगरी गांव में जाकर दबिश दी थी लेकिन, खाली हाथ लौटी थी।




इनाम राशि दोगुनी करने की तैयारी
गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध पुलिस अब और कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। खबर मिली है कि इसके विरुद्ध घोषित इनाम राशि दोगुनी करने की योजना है। इसके लिए डीआईजी को एसपी ने पत्राचार भी किया है। डीआईजी की सहमति मिली तो जल्द ही पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध घोषित इनाम राशि 50 हजार रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक नजर में घटनाक्रम
27 दिसंबर 2024 को एफआईआर दर्ज हुई थी।
15 जनवरी को एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया।
3 फरवरी को पूर्व जिलाध्यक्ष की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें