फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर पांचवें दिन भी दिया धरना

Thu, 06 Feb 2025 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष राजीव सक्सेना से मारपीट के नामजद आरोपी की गिरफ्तार न होने पर पांचवें दिन भी अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना दिया।
विज्ञापन

जिलामंत्री एआजुद्दीन खां ने बताया कि 29 जनवरी को उनके जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सक्सेना के साथ बकायेदार ने मारपीट की थी। इस मामले में उसी दिन सिविल लाइन थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन अभी तक आरोपी पीतांबर उर्फ प्रीतम सिंह को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में मंगलवार को डीएम जोगिंदर सिंह से भी मिले थे। अमीनों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह राजस्व वसूली कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे और उनका धरना प्रदर्शन भी चलता रहेगा। धरने को लेखपालों ने भी समर्थन दिया है। धरने पर पहुंचे नायब तहसीलदार गौरव विश्नोई ने अमीनों से कहा उनकी प्रभारी निरीक्षक से बात हुई है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें