पूर्व नामित सभासद नेहा राज ने राष्ट्रपति के नाम खून से एक खत लिखा है। इस खत में उन्होंने राष्ट्रपति से आजम खां की रिहाई की मांग की है। खत में लिखा है कि आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
सांसद आजम खां की रिहाई की मांग को लेकर पूर्व नामित सभासद नेहा राज ने राष्ट्रपति के नाम खून से खत लिखा है। उनका कहना है कि खत में राष्ट्रपति से उनकी रिहाई की मांग की गई है। खत में लिखा है कि आजम खां के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
आजम खां ने स्कूल बनवाए हैं, यूनिवर्सिटी बनवाई है और समाज के कमजोर लोगों के हाथ में कलम पकड़ाने की कोशिश की है। आजम खां 26 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में हैं। जेल में ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद से उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।
बता दें कि सांसद आजम खां की हालत बुधवार को बिगड़ गई थी। फेफड़े में संक्रमण को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि आजम खां की हालत क्रिटिकल है लेकिन नियंत्रण में है। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।