फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन मामला: कोर्ट में पेश हुईं पूर्व सांसद जयप्रदा, बयान दर्ज; दो मई को होगी अगली सुनवाई

Mon, 22 Apr 2024 08:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद जयाप्रदा सोमवार को कोर्ट में पेश हुईं, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अब इस मामले की सुनवाई दो मई को होगी।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश हुईं पूर्व सांसद जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए थे। यह दोनों मामले इस वक्त कोर्ट में विचाराधीन है। एक मामले में अभियोजन की गवाही पूरी होने के बाद पूर्व सांसद के बयान दर्ज होने थे, जबकि दूसरे मामले में गवाही चल रही थी। लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं रही थी, जिस पर जिस पर कोर्ट ने पूर्व सांसद के खिलाफ सात दफा गैर जमानती वारंट जारी किए थे। जिसके बाद जयाप्रदा ने चार मार्च को जयाप्रदा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। 

विज्ञापन


कोर्ट ने उनके वारंट निरस्त कर दिए थे। सोमवार को केमरी थाने में दर्ज मामले में पूर्व सांसद को अपने धारा 313 के तहत बयान दर्ज कराने थे। इसके लिए वह सोमवार को कोर्ट में पेश हुईं। उन्होंने कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराए और सफाई साक्ष्य के लिए दो मई की तारीख तय कर दी गई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि कोर्ट में जयाप्रदा के मामले में बयान दर्ज हुए हैं। केमरी व स्वार थाने में दर्ज मामलों में सुनवाई के लिए दो मई की तारीख तय की है। अब इस मामले की सुनवाई दो मई को होगी।

डूंगरपुर के एक मामले में दो गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को होगी। यहां बताते चलें कि इस मामले में सपा नेता आजम खां आरोपी हैं। इसके अलावा इस मामले में सात लोग भी आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें