फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद डॉ. नैपाल सिंह का निधन, समर्थकों व भाजपाइयों में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लंबे समय से बीमार चल रहे रामपुर के पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नैपाल सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। डॉ. नैपाल सिंह मुरादाबाद-बरेली परिक्षेत्र से पांच बार एमएलसी रहे। प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री के रुप में उन्होंने मंत्रीमंडल में सेवाएं दीं और 2014 में रामपुर लोकसभा से भाजपा के टिकट पर ही सांसद चुने गए। उनके निधन से समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में जन्मे डॉ. नैपाल सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। वह एक छात्र के रूप में जितने सफल और मेधावी थे। उतने ही राजनीतिक जीवन में भी सफल रहे। छात्र जीवन में छात्र संघ चुनाव से लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे। डॉ. नैपाल सिंह मुरादाबाद के हिंदू डिग्री कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष रहे और कर्मभूमि मुरादाबाद बनने के कारण वह परिवार सहित अलीगढ़ के स्थान पर मुरादाबाद में ही बस गए। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी मेधा और शिक्षक के रूप में उनके छात्रों से प्रगाढ़ संबंध और छात्रों में उनके सम्मान को देखते हुए ही भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मुरादाबाद-बरेली परिक्षेत्र से एमएलसी का चुनाव लड़वाया। जिसमें उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद वह लगातार पांच बार भाजपा के टिकट से एमलएसी का चुनाव लड़े और लगातार जीत दर्ज की। इसके बाद पांचवी बार एमएलसी का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही रामपुर लोकसभा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर सांसद बने।
डॉ. नैपाल सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मुरादाबाद के ही निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां पर उनका निधन हो गया। डॉ. नैपाल सिंह के निधन से समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि पार्टी के विकास और हितों के लिए डॉ. नैपाल सिंह द्वारा की गई सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पार्टी को मजबूती दी और आखिरी सांस तक सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें