फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज हुई अदा, अधिकारी करते रहे भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। माह-ए-रमजान के अंतिम जुमे पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। मस्जिदों में इमाम समेत पांच तयशुदा लोगों ने नमाज अदा की। लाखों रोजेदारों ने घरों में ही जुमा अलविदा की नमाज अदा की। इस दौरान सुबह से दोपहर बाद तक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय रहे और लगातार भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

रमजान माह में हर साल जुमे की नमाज और अलविदा नमाज पर मस्जिदों में नमाजियों का सैलाब सा उमड़ता था लेकिन, इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप ने न सिर्फ लोगों की जिंदगी घरों में कैद कर दी है बल्कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ खत्म कर दी है। पूरे रमजान माह मस्जिदों में इमाम समेत पहले से तय पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। इसके बाद अलविदा पर भी लोगों ने मुस्लिम धर्मगुरुओं और पुलिस-प्रशासन की इस अपील में अपना सहयोग दिया और मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। लाखों लोगों ने घरों में अलविदा की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क से कोरोना खत्म होने की दुआ की गई। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती महबूब अली और काजी और खतीब जामा मस्जिद सैयद खुशनूद मियां ने ईद पर भी मुस्लिम समाज के लोगों से इसी प्रकार घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की है। उन्होंने पहले ही बता दिया है कि इस बार कोरोना वायरस के कारण ईदगाह पर ईद की सामूहिक नमाज नहीं होगी बल्कि सिर्फ तयशुदा पांच लोग ही नमाज अदा करेंगे। वहीं अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय रहा और अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें