फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम का करीबी बताकार बिजलीकर्मी को ठगा

Tue, 19 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री यासर शाह को अपना करीबी बताकर बिजलीकर्मी के साथ सवा लाख की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत एसपी से की गई। ठगी का शिकार शहर के मोहल्ला महल कुमेदान निवासी राजेश कुमार सक्सेना हैं। राजेश नाहिद बिजलीघर में बतौर कार्यालय सहायक तैनात हैं।
विज्ञापन



उन्होंने एसपी को पत्र देकर शिकायत की कि चार माह पहले उसकी मुलाकात मजार टाट शाह निवासी युवक से हुई। उसने नगर विकास मंत्री आजम खां और ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह को अपना करीबी बताया और प्रमोशन का झांसा दिया। इसकी एवज में 1.20 लाख रुपये की मांग की।


रकम जुटाने के लिए उसने बैंक से साढ़े चार लाख का लोन भी ले लिया। उस राशि में 1.20 लाख रुपये उक्त व्यक्ति को दे दिए। उसने दो लोगों की मौजूदगी में उक्त व्यक्ति को रुपये दिए थे। सप्ताह भर पहले उसने ऊर्जा विभाग के निदेशक के हस्ताक्षरयुक्त एक प्रमोशनपत्र की फोटो कापी थमा दी। मूल कापी देने से उक्त व्यक्ति ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन



जब इस पत्र के बाबत जानकारी ली तो पता चला कि विभाग की ओर से प्रमोशन की कोई सूची ही नहीं जारी की गई है। उक्त व्यक्ति से संपर्क साधा गया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। रुपये देने से इंकार कर दिया और उसे तमंचे की बट पर पीटा भी। एसपी से राजेश ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें