फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में फाेरेसिक एक्सपर्ट ने दी गवाही

Fri, 11 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामुपर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व पासपोर्ट मामले में फाेरेसिक एक्सपर्ट ने कोर्ट में पहुंचकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई,जबकि सपा नेता आजम खां पर दर्ज पालिका की जेसीबी चोरी के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 17 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में 2019 में दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पासपोर्ट मामले में उनके पिता आजम खां भी आरोपी हैं। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। शहर विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले में फोरेसिक एक्सपर्ट रंजीत कुमार सिंह कोर्ट में हाजिर हुए। उनके बयान दर्ज हुए। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई 14 जुलाई को होगी। वहीं दूसरी ओर सपा नेता आजम खां व अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ पालिका की जेसीबी चोरी होने के मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी थी,लेकिन इस दौरान स्थगन प्रार्थना पत्र दे दिया गया,जिस पर इस मामले की सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख तय कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें