फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ-रजा लाइब्रेरी, आकाशवाणी पर सुरक्षा बढ़ाई 

Fri, 30 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


नए साल के जश्न के मद्देनजर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। अलर्ट के बाद सीआरपीएफ कैंप में चौकसी बढ़ाई गई है। वहीं आकाशवाणी, रजा लाइब्रेरी साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग शुरू कर दी गई है। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग और होटलों पर संदिग्धों की तलाश में पुलिस की नजर टिक गई है। वहीं नव वरर्ष तक छोटे-बड़े वाहनों की नियमित चेकिंग शुरू करने के आदेश जारी हुए हैं। 

नए साल पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आईबी की सूचनाओं के बाद यूपी सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। सभी थानाध्यक्षों को गश्त पर रहने को कहा है। रात्रि के वक्त गश्त    बढ़ाने को भी कहा गया है। साथ ही पुलिस को सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही संदिग्धों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सतर्क रहने को कहा गया है। इस आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग शुरू करा दी है। पुलिस ने चौराहों पर वाहन   चेकिंग की। इसके साथ ही रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन पर भी चेकिंग कराई गई। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने यात्री ट्रेनों को खंगाला साथ ही यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली। होटलों पर भी चेकिंग कराई जाएगी। डीएम  एसपी ने चेकिंग कराने के आदेश अधीनस्थों को जारी किए हैं। वहीं पुलिस कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। वाहन चेकिंग रोजाना होगी। आकाशवाणी के बाहर पुलिस सुरक्षा रहेगी, रजा लाइब्रेरी में हालांकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल तैनात हैं, फिर भी पुलिस की गश्त रहेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें