फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज की खातिर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पति पर तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने ससुर व देवर पर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट किया करते थे। उसका पति चेन्नई में रहकर बाल कटिंग का काम करता है और काफी दिनों में घर आता है।
उसे जानकारी हुई है कि उसके पति ने चेन्नई में दूसरे समुदाय की एक लड़की से शादी कर ली है। तीन माह पूर्व पति घर पर आया तो उसने कहा कि अब वह वहीं रहे। इतना सुनते ही उसने उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर घर से चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि 12 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे उसका देवर उसके कमरे में घुस आया और चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत सास से करने पर सास ने मायके से 10 लाख रुपये लाने की बात कही। 25 अगस्त को वह अपने घर पर अकेली थी तभी उसका ससुर उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया।
बाद में उसे मारपीट कर आठ माह के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें