फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने रामपुर के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ व्यापारियों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि कुशवाहा व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से रिश्वत की मांग करते हैं।

पत्र में कहा गया है कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहते हैं और शासकीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। साथ ही उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया गया है। यह पत्र बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

इस मामले में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। राज्यमंत्री ने इन आरोपों की त्वरित जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें