टांडा में चल रहे फुटबॉल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार देते अतिथि। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
टांडा (रामपुर)। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे खान कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को हुए मुकाबले में झील क्लब ने न्यू स्टार क्लब को 2–1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रमण करते हुए गोल करने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ के आठवें मिनट में झील क्लब के खिलाड़ी शोएब माई जान ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद न्यू स्टार क्लब के खिलाड़ी शहजाद ने पलटवार कर गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।
निर्णायक गोल मैच के अंतिम समय में झील क्लब के मोहम्मद जियाद ने किया, जिससे टीम ने 2–1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मोहम्मद ज़ियाद को दिया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि मुहम्मद मकसूद ने सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका शाहबुद्दीन और लाइनमैन की जिम्मेदारी जुबैर आलम और जैद ने निभाई। कमेंट्री पैनल में मोहम्मद सईद सागर, जहीर ज़िया और वसीम अकरम शामिल रहे। आयोजन में मोहम्मद दाऊद, सगीर गुड्डू, राहत अली, ताहिर बफन, महफूज मुन्ना, तस्लीम मिस्त्री, कारी रिजवान, जैद कुरैशी, अलकमा अमान, अनीस परवेज समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।