फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शाहबाद–बिलारी मार्ग पर बने गड्ढे से सफर हुआ दुश्वार

Tue, 23 Sep 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद के बिलारी रोड पर हुआ गड्ढा। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद से बिलारी को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग अब यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढों की वजह से सफर करना खतरे से खाली नहीं रहा।
विज्ञापन


रोजाना हजारों लोग इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थिति यह है कि वाहन चालक गड्ढों से बचने की कोशिश में बाइक और कार को अनियंत्रित कर बैठते हैं, जिससे टक्कर और दुर्घटनाएं हो जाती हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। बरसात के मौसम ने गड्ढों को और गहरा कर दिया है। इस कारण छोटे वाहन चालकों से लेकर भारी वाहनों तक, सभी को सफर करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आए दिन होने वाले हादसों से राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके।


मैं रोजाना साइकिल से काम पर जाता हूं, अब तो इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बड़े वाहन वाले गड्ढों को बचाते है, तो हमे साइकिल रोककर दूर खड़ा होना पड़ता है। इस रोड की जल्दी मरम्मत होनी चाहिए
विज्ञापन

जाबिर हुसैन, ग्रामीण बड़ागाँव

-


शाहबाद-बिलारी मार्ग की हालत बहुत खस्ता हो गई है। जगह जगह गड्ढे हो गए हे जो बरसात के पानी से ओर अधिक गहरे हो गए जिससे हादसे हो रहे है। पीडब्ल्यूडी जल्द से जल्द इस रोड को ठीक कराए, ताकि लोगो को यातायात में सहूलत मिल सके
शाजमान आर्यन, व्यापारी शाहबाद


मैं रोजाना इसी रोड से शाहबाद तहसील जाता हूं।13 किलोमीटर का सफर तय करने में बहुत अधिक समय लगता है और सफर बहुत लंबा लग जाता है। यह गहरे गड्ढे हमेशा हादसों का कारण बनते है। कई के चोटें लग चुकी है।
विज्ञापन

जसवंत सिंह, अधिवक्ता,सागरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें