फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : सेमीफाइनल में कुंडेश्वरी ने ज्वाला क्लब रामपुर को 1-0 से हराया

Mon, 03 Feb 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रतिभाग करती कुंडेश्वरी और ज्वाला क्लब की टीम।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रामपुर। महात्मा गांधी स्टेडियम में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच रविवार को कुंडेश्वरी और ज्वाला क्लब रामपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें कुंडेश्वरी ने ज्वाला क्लब रामपुर को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले हाफ में दोनों टीमें एक दूसरे के ऊपर आक्रमण करती रहीं और गोल करने में असफल रहीं। जिसकी वजह से पहले हाफ का खेल खत्म होने तक दोनों ही टीमों का स्कोर शून्य रहा।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक दूसरे के ऊपर गोल करने का प्रयास करती रहीं। लेकिन, फिर कोई भी टीम सफल नहीं हो सकी। मैच के दूसरे हाफ के 17वें मिनट में ज्वाला क्लब का फाउल रेफरी ने दिया। जिसके कारण कुंडेश्वरी को एक पेनाल्टी शूटआउट मिल गया। जिसको कुंडेश्वरी ने गोल में तब्दील कर लिया।
विज्ञापन

मैच खत्म होने तक कुंडेश्वरी एक और ज्वाला क्लब का शून्य स्कोर रहा। इस तरह कुंडेश्वरी ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में ज्वाला क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच के मुख्य अतिथि मुख्य अन्नपूर्णा स्वीट हाउस और समाजसेवी विशाल अग्रवाल मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अच्छे खेल की प्रेरणा दी।
क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया दूसरा सेमीफाइनल मैच आंबेडकर क्लब रामपुर और चंदौसी के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर तुषार शर्मा, टूर्नामेंट सचिव नीरज चौहान, अध्यक्ष विकास कुमार, मीडिया प्रभारी आकाश कुमार, आयोजन सचिव अभिषेक लाल, शुभम कुमार, हिमेश कुमार, आदित्य, इशू, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें