रामपुर फुटबाल कप में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम और गाजी क्लब के बीच हुए मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
महात्मा गांधी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार से सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हुई। पहले सेमीफाइनल मैच में शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम और गाजी क्लब के बीच मैच हुआ। जिसमें पहले हॉफ में शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम के अनीस ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
दूसरे हॉफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी और शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेेश कर लिया।