रामपुर फुटबाल कप में बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। महात्मा गांधी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में दूसरा सेमीफाइनल डीएमए व हीरो क्लब के बीच हुआ।
इसमें पहले हॉफ में डीएमए के पारस और हीरो क्लब के रजत ने एक-एक गोल किया। दूसरे हॉफ में डीएमए की टीम की ओर से एक और गोल किया गया। इससे डीएमए ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
गुरुवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम व डीएमए के बीच होगा। बुधवार को मैच रेफरी अजीत कुमार, विकास अभिषेक रहे।