शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए सीओ सिटी ने यातायात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही चैकिंग के दौरान वाहन चालकों से सभ्य व्यवहार करने के आदेश दिए।
सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बुधवार को यातायात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को यातायात निदेशालय और उच्चाधिकारियों के आदेशों से अवगत कराते हुए ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने के लिए नागरिकों को जागरूक करने के आदेश दिए। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने के आदेश दिए। साथ ही यातायात नियमों का पालन कड़ाई से कराने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए होमगार्ड और पीआरडी जवानों का सहयोग लेने के लिए कहा। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को चालकों से सभ्य व्यवहार करने के आदेश दिए।