फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता का पुत्र नहर में गिरा, मौत

Wed, 28 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अपने मित्र को घर छोड़कर आ रहे बाइक सवार किसान नेता के पुत्र घने कोहरे के कारण बाइक समेत नहर में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

मिलक खानम थाने के ग्राम माठखेड़ा निवासी जागीर सिंह भारतीय किसान दल के जिलाध्यक्ष व जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कोषाध्यक्ष भी हैं। वह परिवार समेत नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कालोनी में रहते हैं। सोमवार की शाम उनका पुत्र अमनदीप सिंह (25) खजुरिया थाने के ग्राम खंडिया निवासी पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुक्कू के पुत्र को बाइक द्वारा छोड़ने उसके फार्म हाउस पर गया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि रात साढे आठ बजे वह दोस्त को उसके घर छोड़कर बाइक द्वारा अहरौला-बेगमाबाद रोड से होकर बेगमाबाद के लिए आ रहा था। घने कोहरे के कारण अनियंत्रित बाइक अचानक रोड किनारे नहर में जा घुसी और नहर में काफी देर तक पानी में पड़ा रहा। इस बीच रोड से गुजरने वालों ने उसे किसी तरह पानी से निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन आननफानन में तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे नगर के अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से किसान नेता का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस मौके पर भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल, जिलाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह पन्नू, चमरौआ विधायक अली युसुफ अली, मंजीत सिंह ढींढसा, सरदूल सिंह चीमा, मंजीत सिंह अटवाल, प्रीतपाल सिंह, कमरुद्दीन, निशान सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें