फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण का असर मुरादाबाद मंडल पर, आसमान में छाई धुंध

Sun, 06 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
कोहरा
विज्ञापन

विज्ञापन

दिवाली के बाद प्रदूषण की जद में आई देश की राजधानी का असर अब मुरादाबाद मंडल पर दिखने लगा है। मंडल के सभी जिलों में दिन निकलते ही धुंध की चादर तनी हुई है,जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। आंखों में जलन की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं।

दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली जबर्दस्त प्रदूषण की जद में आ गई है। दिल्ली की धुंध का असर अब धीरे-धीरे मुरादाबाद मंडल पर भी दिखने लगा है। रामपुर में हालात काफी खराब होते दिख रहे हैं। दो दिन से सुबह और शाम के वक्त पूरे माहौल में धुंध दिख रही है। हालांकि अभी कोहरे का कोई असर नहीं है, लेकिन धुंध बिल्कुल साफ देखी जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पूरे माहौल में धुंध का असर देखा गया है। धुंध के के पीछे जगह-जगह कूड़े का जलाया जाना बताया जा रहा है। मुरादाबाद में रामगंगा किनारे के कुछ इलाकों और रामपुर में कोसी नदी के इलाके में ई कचरे को भी जलाया जाना वजह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें