रामलीला मैदान में तीन दिवसीय संगीतमय राजयोग शिविर एवं सत्संग का शुभारंभ हो गया। इसमें प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आध्यात्मिक जानकारी देकर जीवन को खुशनुमा बनाने के तरीके सुझाए गए।
अध्यात्मिक कार्यकम के अंतर्गत संगीतमय राजयोग शिविर गीतों में गीता ज्ञान कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रथम दिन आत्मदर्शन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में नागपुर विदर्भ धरनी से पधारे सुप्रसिद्ध संगीतकार भ्राता ब्रह्मकुमार अविनाश भाई जी ने मधुर स्वरों कि मधुर छटा बिखेरते हुए सभी सत्संगियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए ब्रह्मकुमारी पार्वती दीदी (बरेली ) ने सरल तरीका बताया। अतिथियों का स्वागत शाहबाद प्रभारी ब्रह्मकुमारी रजनी बहन ने किया। संस्था का परिचय ब्रह्मकुमारी संगीता बहन और कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्मकुमारी पारुल बहन ने किया। ओमप्रकाश शर्मा, भूकन लाल सभासद, सुनील भाई, बेनीराम सभासद भागीरथ, कल्याण सिंह अमित चन्द्रवंशी मौजूद रहे।