फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चलती बस से गिरा पांच वर्षीय मासूम, चालक भागा

Thu, 17 Sep 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। बुधवार दोपहर टांडा-बाजपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार निजी बस में हादसा हो गया। सामने से वाहन बचाने के चक्कर में बस मोड़ने पर पांच वर्षीय मासूम नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

भूवरा, स्वार निवासी प्रियांशु (5) अपनी दादी कमलेश के साथ टांडा से दढ़ियाल आ रहा था। बस तेज गति से दढ़ियाल की ओर जा रही थी। चालक ने सामने से आ रहे वाहन को बचाने के लिए अचानक बस को तेज गति से मोड़ा। इस दौरान खिड़की के पास दादी की गोद में बैठा प्रियांशु हाथ से छूटकर सड़क पर जा गिरा। मासूम के गिरते ही यात्रियों ने शोर मचाया। चालक ने कुछ दूर जाकर बस रोकी, फिर मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर त्रिवेणी शुगर मिल में खड़ा करा दिया है। घायल प्रियांशु का दढ़ियाल के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रियांशु के पिता विजय सिंह ने बस चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें