फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की बस व बोलेरो की आमने सामने से भिड़त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद-आसफपुर मार्ग पर बंदार गांव के समीप बैलगाड़ी को बचाने के प्रयास में बरात की बस तथा बोलेरो आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक, तीन सुपरवाइजर और बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं हादसे में चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।
विज्ञापन

शाहबाद के करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल में तैनात सहायक गन्ना प्रबंधक मुकेश पुत्र राजवीर सिंह निवासी अंबेपुरम मौलागढ़ थाना चंदौसी जिला संभल, साथ में मिल के ही गन्ना सुपरवाइजर हरवीर सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी जसरथपुर थाना बिलारी मुरादाबाद, सुपरवाइजर अमित पुत्र यदुवीर सिंह निवासी मुकुटपुरा अहरोला थाना मूंढापांडे मुरादाबाद, सुपरवाइजर शिवचरन पुत्र होतेलाल निवासी गांव चौकोनी थाना शाहबाद, इमरान पुत्र इरफान गन्ना सुपरवाइजर निवासी शीशमखेड़ा थाना मीरगंज जनपद बरेली, वीरेश सुपरवाइजर निवासी ग्राम तुरखेड़ा थाना शाहबाद के साथ गांव लोधीपुर निवासी डिग्गू की बोलेरो से शाहबाद -आसफपुर मार्ग पर रामपुर जिले का गन्ना बाहर न जाए इसके लिए पेट्रोलिंग कर रहे थे। जबकि एक बरात की बस बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव निवेरा से ज्योरिया गांव आई थी। बुधवार सुबह यह बरात बस जब वापस जा रही थी तो बुधवार सुबह बंदार गांव के पास बैलगाड़ी को बचाने के चक्कर में बस और बोलेरो की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।
हादसे में राणा शुगर मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक मुकेश, सुपरवाइजर हरवीर सिंह, शिवचरन, अमित तथा बोलेरो चालक डिग्गू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुपरवाइजर इमरान, वीरेश और गन्ना अधिकारी अमित पुत्र सुरेंद्र निवासी ददूपुर थाना फुलाबदा जनपद मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही बस में सवार चालक सहित सभी बराती फरार हो गए। इस दौरान बारात की बस में सवार नौ वर्षीय अंकुश पुत्र भूपाल निवासी उघैती जनपद बदायूं भी घायल हो गया। किसी ने कोतवाली पुलिस को फोन कर बरात की बस और बोलेरो की भिड़ंत हो जाने की सूचना पुलिस को दी। बरात की बस और बोलेरो की भिड़ंत होने की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी नरेंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया जबकि चारों घायलों को शाहबाद ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टर ने चारों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पांच मौतें होने के बाद सभी मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। जिला अस्पताल में शवों को पहुंचने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें