फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मारपीट की दो घटनाओं में पिता-पुत्र समेत पांच घायल

Sun, 01 Nov 2026 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली और खजुरिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी झांझन लाल के अनुसार, शनिवार रात उनके घर में पुत्र मुकेश के बेटे का जन्मदिन था। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन किया था। रात में मेहमानों की संख्या बढ़ने पर खाना कम पड़ गया तो मुकेश ने कारीगर से और खाना बनाने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर कारीगर के भाई ने खाना बनाने से मना कर दिया और मुकेश व झांझन लाल को मारपीट कर घायल कर दिया।
वहीं, खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो निवासी इख्तियार अहमद के अनुसार, उन्होंने कुछ समय पहले अपने खेत का सौदा किया था। इसी को लेकर गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह वह खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि गांव के ही लोगों ने रास्ते में घेरकर उन्हें पीटा। वह जान बचाकर घर पहुंचे तो आरोपी घर में घुस आए और उनकी पत्नी रुखसाना व बेटी अंजू को भी लाठी-डंडों से घायल कर दिया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें