फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पांच माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Wed, 18 Nov 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। नगर के एक निजी अस्पताल में पांच माह की गर्भवती महिला की हालत प्रसव के बाद बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को महिला का शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवदिया निवासी सचिन ने अपनी बहन विजयलक्ष्मी को बीते बृहस्पतिवार को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, अस्पताल के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे बच्चे को मृत बताते हुए प्रसव कराने की बात कही। प्रसव के बाद विजयलक्ष्मी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे आनन-फानन में बरेली रेफर कर दिया।
परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार को महिला की मौत से नाराज परिजन नगर स्थित संबंधित अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। बातचीत के बाद परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। देर शाम मृतका का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें