फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गो तस्करी के मामले में पांच दोषी करार, 23 को होगी सजा

Sun, 21 Jun 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में पकड़े गए पांच गो तस्करों को कोर्ट ने गोवध अधिनियम के तहत दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। उन्हें 23 जून को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

मामला 9 जुलाई 2022 का है। केमरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर केमरी क्षेत्र के चमारान निवासी फरीद अहमद, शाकिर, मेराज, तस्लीम और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी गोमांस की बिक्री करते हुए पाए गए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 90 किलोग्राम मांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए थे। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया।
एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। सभी को 23 जून को सजा सुनाई जाएगी।
000
हाईकोर्ट बेंच की मांग पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार
रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें