टांडा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें खाद वितरण, सिंचाई, बिजली, गांवों की सीमा निर्धारण और नगर में अतिक्रमण समेत विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
किसानों ने कहा कि यूरिया और डीएपी की ऑनलाइन व्यवस्था से किसान परेशान हैं। इसलिए पुरानी व्यवस्था लागू की जाए। राजपुरा डैम से टांडा तक नहर के फाटक और पुलियां क्षतिग्रस्त हैं। लंबे समय से सफाई न होने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। इमरता गांव की टूटी पुलिया की मरम्मत कराने तथा इमरता, कल्याणपुर और नया गांव में सीमा निर्धारण के लिए पिलर लगाने की मांग भी की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर किसानों ने नाराजगी जताई। साथ ही जामा मस्जिद मार्ग और मियां वाली मस्जिद मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अमोलदीप सिंह, वारिस चौधरी, साबिर अली, मजहर अली, पूरन सिंह चौहान, इंतजार हुसैन, भूरा खान आदि मौजूद रहे। संवाद