फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। घर में घुसकर युवक से मारपीट व बीच बचाव को आई उसकी पत्नी से अश्लील हरकत करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे उसके घर के बाहर झगड़े की आवाज आने पर वह घर के गेट पर आई तो गांव निवासी महेंद्र, भागमल, सोनू, सोहन सिंह व भूपेंद्र सिंह उसके पति के साथ गाली गलौज कर रहे थे। आरोप है कि महिला अपने पति को बचाकर किसी तरह घर के भीतर लाई तो आरोपी भी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए व उसके पति के साथ लाठी डंडो से मारपीट करने लगे। महिला ने अपने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसियों को मौके की ओर आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं महिला की सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और आरोपियों के घर पर दबिश देकर दो आरोपियों सोनू व सोहन सिंह को रात में ही घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि घर में घुसकर युवक से मारपीट व महिला से अश्लील हरकत करने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर गांव निवासी पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही सोमवार रात में ही दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम का गठन कर दिया है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें